बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime : बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के एक गाँव में शनिवार रात दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक का शव पड़ोस के गांव के मंदिर के निकट सड़क पर मिला तो दूसरे का शव कुछ दूरी पर मंदिर के पीछे घने धान के खेत में पड़ा मिला।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक एक दोस्त ने दूसरे की हत्या कर खुद गोली मार ली। मामले में गांव के एक युवक की तरफ से फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव ग्वारी गौटिया के रहने वाले राजेश कुमार 55 साल और उसका दोस्त रोहताश 35 साल काफी दिनों से एक साथ रहते थे।बीते दिन शाम 5 बजे वे घर से लकड़ी बेंचने रोहिताश की बाइक से बहेड़ी को निकले थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं लगा। देर रात जब दोनो वापस नही आये तो दोनो के स्वजनों ने उनकी सुरागरशी शुरू की।पास के गांव खगाई नागर स्थित मंदिर के निकट सड़कि पर राजेश कुमार (55) पुत्र महावीर का शव पड़ा पाया गया।
उसकी पीठ और गर्दन में गोली लगने के निशान पाये गये। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश का शव कब्जे में लेकर ग्रामीणों के साथ रोहिताश की तलाश शुरू की।सुबह चार बजे मंदिर के पीछे कुछ दूरी पर स्थित धान के खेत में रोहताश (35) पुत्र मोहन लाल का भी शव पड़ा मिल गया।उसकी कनपटी पर गोली का निशान पाया गया जो आर-पर गोली हो गया था। पुलिस को रोहिताश के पास में ही एक 315 बोर का तमंचा और दो खाली कारतूत खोखे मिले है।पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर उन्हे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद हत्या या आत्महत्या की जांच की दिशा तय होगी।उधर दोनों के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बहेड़ी पुलिस को तहरीर दी है।एक ग्रामीण धनन्जय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फील्ड यूनिट ने जुटाये साक्ष्य
पुलिस ने मामले का राज खोलने के लिए बरेली से फील्ड यूनिट टीम को बुलवाया। फील्ड यूनिट टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किये है जिनका परीक्षण कर किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके।
आईजी रमित कुमार शर्मा पहुंचे मौके पर
उधर एक साथ दो मर्डर केस से थर्राये पुलिस महकमें से आईजी रमित कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे उन्होने दोनो शवों के पाये गये घटनास्थलों का मुआयना किया। उन्होने केस को जल्द ही राजफास करने के आदेश दिये।
बरामद तमंचे ने पलट दी पुलिस की थ्योरी
शुरू में पुलिस यह मानकर चल रही थी कि शायद रोहिताश ने पहले राजेश को गोली मारी और फिर खुद कनपटी पर गोली मारकर अपनी जान दे दी। एसएसपी रोहित सजवाण ने भी प्रेस कांफ्रेंस में इस थ्योरी को प्रथम द्वअरूश सही माना पर रोहिताश के पास से बरामद 315 बोर के तमंचे ने कहानी को उलझा दिया। बताया जाता है कि तमंचा लोड था। अगर यह सही है तो फिर सवाल खड़े होते है कि कनपटी पर गोली मारकर कोई तमंचा कैसे लोड कर सकता है। इसका मतलब किसी अज्ञात ने दोनो की हत्यायें की और रोहिताश को इस तरह गोली मारी गयी कि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
बेटे से चल रहा था विवाद
मामले में मृतक राजेश के एक बेटा तथा तीन बेटियां है। सभी का विवाह हो चुका है। पर उसका अपो एकमात्र बेटे से विवाद चल रहा था। वह नशे का आदी था और पूरी सम्पत्ति को खुर्दबुर्द करने में लगा था। इसी से तंग आकर राजेश ने कुछ दिन पहले अपनी ज्यादातर सम्पत्ति अपनी पत्नी के नाम वसियत कर दी थी। जिससे उसका बेटा सम्पत्ति को खुर्द-बुर्द न कर सके। इससे बेटा काफी नाराज भी चल रहा था।
गांव वाले बोले कि आठ बजे सुनी गोली की आवाज
मामले में गांव वालो का कहना है कि उन्होने करीब आठ बजे गोली चलने की आवाज सुनी पर कोई पटाखे छोड़ रहा है यह समझकर आवाज को अनदेखा कर दिया गया।
आपस में नही था कोई विवाद,रूपये भी मिले पास
मामले में तथ्य सामने आया है कि दोनो दोस्त बीते दिन शाम को पापुलर की लकड़ी बेंचने बहेड़ी गये थे। वहॉ से लकड़ी के मिले रूपये राजेश की जेंब में पुलिस को बरामद हुए हे। इसलिए दोनो की लूट के लिए हत्या की थ्याेरी भी सही नही बैठ रही है। दूसरा दोनो गहरे दोस्त थे और दोनो में कोई अनबन भी नही थी ऐसे के द्वारा दूसरे को गोली मारने की बात भी सटीक नही बैठ रही हे। बहरहाल सच क्या है यह तो जांच के बाद ही सामने आयेगा पर लोग दबी जुबान मृतक राजेश के पुत्र वधु से निकटता की बात भी कह रहे है जिससे राजेश का बेटा काफी आहत था।
एक शव के पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। खोजबीन के बाद दूसरा शव भी बरामद हुआ हे। दोनो के शरीर पर गोली लगने के निशान पाये गये है। प्रथम द्वष्टया लगता है कि एक दोस्त ने पहले दूसरे दोस्त को गोली मारी और फिर खुद को भी कनपटी पर गोली मार ली। मामले की जांच चल रही हे। शवों का पीएम कराया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस पर कार्रवाई की जायेगी। रोहित सिंह सजवाण,एसएसपी बरेली।
Edited By: Ravi Mishra