भारतीय अमीरों की फोर्ब्स की 2021 की लिस्ट में मुकेश अंबानी 2008 से लगातार 14वें साल नंबर वन भारतीय अरबपति बने हुए हैं। अंबानी अपनी संपत्ति में 4 अरब डॉलर जोड़े। फोर्ब्स के मुताबिक कोरोना महामारी के दूसरे वर्ष में, भारत के सबसे अमीरों ने अपनी संपत्ति में 50 प्रतिशत की वृद्धि की। वहीं, गौतम अडानी अब 74.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं, अंबानी से केवल 17.9 बिलियन डॉलर पीछे हैं। जबकि सावित्री जिंदल 18 अरब डॉलर के साथ टॉप-10 में फिर से शामिल हो गई हैं। वहीं चार फार्मा कारोबार से जुड़े अरबपतियों की संपत्ति कम हुई है। भारत के 100 सबसे अमीरों की संपत्ति अब 775 अरब डॉलर है।
भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति में वृद्धि का पांचवां हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर टाइकून गौतम अडानी से आया है, जो लगातार तीसरे साल नंबर 2 पर हैं। अडानी की संपत्ति में यह उछाल उनकी सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में तेजी की वजह से आई है। उनकी संपत्ति 25.2 अरब डॉलर से लगभग तीन गुना बढ़ाकर 74.8 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।
वहीं सॉफ्टवेयर के दिग्गज एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नाडर 31 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति में 10.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। रिटेलिंग सेक्टर के कारेाबारी राधाकिशन दमानी ने चौथे स्थान को बरकरार रखा है। उनकी कुल संपत्ति 15.4 बिलियन डॉलर से लगभग दोगुनी होकर 29.4 बिलियन हो गई है। फोर्ब्स एशिया के एशिया वेल्थ एडिटर और इंडिया एडिटर नाज़नीन करमाली ने कहा, “ वी-आकार की रिकवरी की उम्मीदों ने शेयर बाजार की रैली को हवा दी, जिसने भारत के सबसे धनी लोगों की किस्मत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। ”
इस साल की सूची में छह नए चेहरे
इस साल की लिस्ट में छह नए चेहरे हैं। इनमें से आधे तेजी से बढ़ते रसायन क्षेत्र से हैं। इनमें अशोक बूब (रैंक 93, 2.3 बिलियन डॉलर) शामिल हैं। दीपक नाइट्राइट के दीपक मेहता (रैंक 97, 2.05 बिलियन डॉलर) और अल्काइल एमाइन केमिकल्स के योगेश कोठारी (रैंक 100, 1.94 बिलियन डॉलर)। डॉ लाल पैथलैब्स के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद लाल (रैंक 87, 2.55 बिलियन डॉलर) इस सूची में नए हैं।
देश के आईपीओ की भीड़ ने अपने मैक्रोटेक डेवलपर्स की अप्रैल सूची के बाद प्रापर्टी के दिग्गज और राजनेता मंगल प्रभात लोढ़ा (रैंक 42, 4.5 बिलियन डॉलर) व अस्पताल श्रृंखला अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के प्रताप रेड्डी (नंबर 88, 2.53 बिलियन डॉलर) भी इस लिस्ट में एंट्री मारी है। इस वर्ष की सूची बनाने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि1.94 बिलियन डॉलर थी, जो पिछले वर्ष1.33 बिलियन डॉलर से अधिक थी।
रैंक | नाम | कुल संपत्ति अरब डॉलर में | कंपनी | Age |
1 | Mukesh Ambani | 92.7 |
Reliance Industries |
64 |
2 | Gautam Adani | 74.8 |
Adani Ports & SEZ |
59 |
3 | Shiv Nadar | 31 |
HCL Technologies |
76 |
4 | Radhakishan Damani | 29.4 |
Avenue Supermarts |
66 |
5 | Cyrus Poonawalla | 19 |
Serum Institute of India |
80 |
6 | Lakshmi Mittal | 18.8 | ArcelorMittal | 71 |
7 | Savitri Jindal | 18 |
O.P. Jindal Group |
71 |
8 | Uday Kotak | 16.5 |
Kotak Mahindra Bank |
62 |
9 | Pallonji Mistry | 16.4 |
Shapoorji Pallonji Group |
92 |
10 | Kumar Birla | 15.8 |
Aditya Birla Group |
54 |
11 | Godrej Family | 15.2 | Godrej Group | NA |
12 | Sunil Mittal | 14.8 | Bharti Airtel | 63 |
13 | Bajaj Family | 14.4 | Bajaj Auto | NA |
14 | Dilip Shanghvi | 14.3 |
Sun Pharmaceutical Industries |
66 |
15 | Hinduja Brothers | 14 | Ashok Leyland | 85, 80, 75, 70 |
16 | Burman Family | 11.8 | Dabur India | NA |
17 | Madhukar Parekh | 11.7 | Pidilite Industries | 75 |
18 | Azim Premji | 11.2 | Wipro | 76 |
19 | Murali Divi | 9.9 |
Divi’s Laboratories |
70 |
20 | Benu Gopal Bangur | 9.5 | Shree Cement | 90 |
21 | Kuldip Singh & Gurbachan Singh Dhingra | 9.4 |
Berger Paints India |
74, 71 |
22 | Ashwin Dani | 8.9 | Asian Paints | 78 |
23 | Kushal Pal Singh | 8.7 | DLF | 90 |
24 | Vinod & Anil Rai Gupta | 7.6 | Havells India | 76, 52 |
25 | Sudhir & Samir Mehta | 7.1 | Torrent Group | 67, 58 |