17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 2 अक्टूबर का दिन, टैरो कार्ड्स से जानिए
टैरो कार्ड के मुताबिक शनिवार, 2 अक्टूबर को मेष राशि के लोगों को अपने काम पर ध्यान लगाना होगा, बेकार की बातों में समय खर्च करने से बचें। सिंह राशि के लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन…
मेष – JUSTICE
बेकार की बातें सोचने से कई जरूरी काम नजरअंदाज हो सकते हैं। काम से अधिक सोचने पर ध्यान देंगे तो सफलता नहीं मिलेगी। जिस व्यक्ति से बार-बार विवाद होते हैं, ऐसे व्यक्ति से सतर्क रहें। कोई छोटा सा विवाद बढ़ा रूप ले सकता है।
करियर : कोई बड़ा अवसर अचानक प्राप्त होगा, लेकिन इस अवसर को हां कहने से पहले लाभ के बारे में सोच-विचार जरूर करें।
लव : पार्टनर के साथ शांतिपूर्ण रूप से व्यवहार करना होगा।
हेल्थ : पुरानी बीमारी थोड़ी तकलीफ दायक रहेगी।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 1
वृषभ – KNIGHT OF PENTACLES
आप जिन कामों को पहले करना चाह रहे हैं, उन्हें पहले करने का मौका प्राप्त होगा। अपेक्षा से अधिक खर्च हो सकता है, लेकिन खर्च हुए पैसों से आनंद भी मिलेगा। फिलहाल पैसों की चिंता छोड़कर अन्य जरूरी बातों पर ध्यान दें।
करियर : काम के संबंध में विचार स्पष्ट होने लगेंगे और टारगेट प्राप्त की कोशिश करनी होगी।
लव : कोई व्यक्ति आपकी तरफ आकर्षित हो रहा है, लेकिन आत्मविश्वास कम होने की वजह से वह अपनी भावनाएं आपके सामने प्रकट नहीं कर पाएगा।
हेल्थ : नींद ठीक से न होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 8
मिथुन – DEATH
जिस संबंध के बिगड़ने से आपका नुकसान हो रहा था, उसमें सकारात्मक बदलाव होगा। मित्र की मदद से नए लोगों के साथ परिचय हो सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सतर्क रहें, कुछ दिनों में कई उतार-चढ़ाव आएंगे।
करियर : कई प्रयासों के बाद मनचाहा काम मिलेगा, जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।
लव : पार्टनर्स एक-दूसरे के साथ ठीक से बात नहीं कर पाएंगे। गलतफहमी हो सकती है।
हेल्थ : शरीर की गर्मी को कम करने की कोशिश करनी होगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 1
कर्क – TWO OF SWORDS
एक साथ कई कामों के लिए सोच-विचार करने से बचें। दूरदृष्टि रखकर निर्णय लें। जो निर्णय लेना हैं, उनके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाएगी। छोटे-छोटे टारगेट रखें, ताकि हर एक छोटी बात पर ध्यान दिया जा सके। छोटे टारगेट से बदलाव आ सकता है।
करियर : कई बातें एक ही जगह अटकी हुई हैं। आपको प्रयत्नों की दिशा बदलने की जरूरत है।
लव : तनाव की वजह से रिलेशनशिप को वक्त नहीं दे पाएंगे।
हेल्थ : सेहत का ध्यान रखें, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 9
सिंह – KING OF CUPS
तनाव को मानसिक रूप से संभल पाना कठिन लग सकता है। इस कारण आप मौज-मस्ती पर ही अधिक ध्यान देंगे और काम को टालने की कोशिश कर सकते हैं, जो कि नुकसान का कारण बन सकता। करीबी लोगों पर गुस्सा न करें।
करियर : नकारात्मक विचार क्यों उत्पन्न हो रहे हैं, इस बात पर ध्यान दें।
लव : रिलेशनशिप में कोई समस्या नहीं है, फिर भी किसी बात की कमी महसूस हो सकती है।
हेल्थ : एसिडिटी रह सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 3
कन्या – EIGHT OF PENTACLES
करीबी लोगों के साथ संबंध सुधारने की कोशिश करें। अपने स्वभाव में भी बदलाव लाने की कोशिश करें। कई प्रयासों के बाद भी समस्याओं का समाधान प्राप्त नहीं हो पाएगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित काम आगे बढ़ सकते हैं।
करियर : नौकरी करने में बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। निवेश सही तरीके से करें।
लव : पार्टनर के साथ चर्चा करते समय गलतियों की वजह को समझें और खुद की गलतियों को मान लें।
हेल्थ : एलर्जी और इन्फेक्शन जैसी तकलीफ होने की आशंका बन रही है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 4
तुला – JUDGEMENT
सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के विचारों की वजह से उलझन और बढ़ेगी। प्रगति के साथ ही कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए प्रयत्न करने की आवश्यकता है। सतर्कता रखें।
करियर : तनाव से मुक्ति मिलेगी। नए काम की शुरुआत सकारात्मक तरीके से हो सकती है।
लव : बच्चों के कारण माता-पिता में वाद-विवाद होंगे, परिवार की शांति भंग हो सकती है।
हेल्थ : सर्दी-खांसी की वजह से बेचैनी हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 7
वृश्चिक – THREE OF SWORDS
किसी की नकारात्मक टिप्पणी तनाव बढ़ा सकती है। अपने मित्रों का ठीक से परीक्षण करके योग्य लोगों के साथ जुड़े रहने की कोशिश करें। संयम कम रहेगा। अपेक्षा के अनुसार काम नहीं हो पाएगा। काम पूरा करने के लिए जो बदलाव जरूरी है, उसे जरूर करें।
करियर : जिन लोगों पर आप पूरी तरह से निर्भर हैं, वे लोग अपने फायदे के लिए आप से जुड़े हैं, इस बात का एहसास होगा।
लव : पार्टनर के अहंकार की वजह से परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
हेल्थ : बीपी से संबंधित समस्या हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 2
धनु – THE HIGH PRIESTESS
किसी व्यक्ति के साथ आप खुद की तुलना कर रहे हैं, इसकी वजह से इनसिक्योरिटी बढ़ती है। खुद को बेहतरीन बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन नकारात्मकता बेचैनी बढ़ा देती है। किसी के साथ कंपटीशन न रखें।
करियर : अटके हुए पैसों का पेमेंट क्लाइंट के द्वारा किया जाएगा, लेकिन आपको भी थोड़े प्रयत्न करने की आवश्यकता है।
लव : पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहने के लिए आपको प्रयत्न करने की जरूरत है।
हेल्थ : गले की खराश और वायरल इंफेक्शन की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 8
मकर – THE TOWER
आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। काम धीमी गति से आगे बढ़ेंगे, लेकिन महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने की कोशिश तेजी से करने की आवश्यकता है। हड़बड़ी में लिया हुआ निर्णय नुकसान करा सकता है।
करियर : जो लोग नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हें अपना साधी चुनने में और वक्त लग सकता है।
लव : पार्टनर से मिली कोई कीमती वस्तु खो सकती है। सतर्क रहें।
हेल्थ : वाहन को ध्यान पूर्वक चलाएं। मेटल से संबंधित काम करते समय सतर्कता रखनी आवश्यक है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 6
कुंभ – EIGHT OF WANDS
काम सरलता से होंगे। उम्मीद और हिम्मत बनाए रखें। शारीरिक रूप से भले ही भागदौड़ होगी, लेकिन विचार और तनाव का असर आप पर नहीं होगा। काम पर फोकस बनाए रखें।
करियर : आपके प्रपोजल क्लाइंट स्वीकार करेंगे। काम के लिए जिन लोगों की आपको जरूरत होगी, उनकी खोज अभी से शुरू करें।
लव : पार्टनर्स एक-दूसरे के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे। पारिवारिक बातों पर मिलकर काम करना शुरू करेंगे।
हेल्थ : पेट से संबंधित इन्फेक्शन या अपच की समस्या हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
मीन – QUEEN OF PENTACLES
अपनी गलती का एहसास होगा। खासकर के पैसों से संबंधित जो निर्णय गलत थे, उनमें बदलाव की कोशिश करें। अपनी प्रतिभा को बढ़ाने की कोशिश भी की जा सकती है, आप खुद पर विश्वास रखें। बच्चों पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है।
करियर : विद्यार्थियों को अपने भविष्य की चिंता सता सकती है।
लव : जो लोग पार्टनर की खोज कर रहे हैं, उन्हें परिवार की मदद से जीवनसाथी मिल सकता है।
हेल्थ : डायबिटीज को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 5